Sunday, October 25, 2026
Home Latest पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष...

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

पंचकूला (द स्टैलर न्यूज़)। पारस हेल्थ ने पंचकूला और कालका बार एसोसिएशन के साथ समझौता पर साइन किया है, जिसके तहत 3,000 से अधिक वकीलों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। यह पहल पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ हुए समझौते का विस्तार है, जिससे अब कुल 18,000 से ज्यादा वकील पारस हेल्थ की सेवाओं से लाभान्वित होंगे।

Advertisements

समारोह में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह भद्रान, कालका बार एसोसिएशन अध्यक्ष हितेन्दर चौधरी, डीबीए के वरिष्ठ पदाधिकारी और पारस हेल्थ के मार्केटिंग प्रमुख धीरज कुमारश्री जसबीर सिंह ठोल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन), कुलबीर सैनी (सेक्रेटरी, डीबीए), कोमल (जॉइंट सेक्रेटरी, डीबीए) और प्रकाश मोर (वाइस प्रेसिडेंट, डीबीए) शामिल रहे।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि वकील समाज के स्तंभ हैं, पर अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह समझौता उन्हें समय पर और भरोसेमंद इलाज देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

पंचकूला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने इसे सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए सराहनीय पहल बताया। इस समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट करुणदीप चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि भविष्य में ऐसी और साझेदारियां हों जिससे वकीलों का स्वास्थ्य और आर्थिक हित सुरक्षित रहे। पारस हेल्थ जल्द ही 50 किमी के दायरे में अन्य बार एसोसिएशनों से भी साझेदारी करने की योजना बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here