Tuesday, October 27, 2026
Home Latest भारतीय सेना को AK-203 मिली, एक मिनट में 700 राउंड करती है...

भारतीय सेना को AK-203 मिली, एक मिनट में 700 राउंड करती है फायर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत और रूस के जॉइंट वेंचर इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय सेना को 35 हजार AK-203 असॉल्ट राइफल भेज दी है। इनका प्रोडक्शन 2021 में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत शुरू किया गया है। यह ट्रांसफर दोनों पक्षों के बीच चल रहे बड़े रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है। एके-203 रूस की प्रसिद्ध एके-47 असॉल्ट राइफल का आधुनिक संस्करण है।

Advertisements

एके-203 में 7.62×39 मिमी की गोली लगती है। AK-203 में सटीकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजें जोड़ी गई हैं। उदाहरण के लिए इसमें आवश्यक्ता के हिसाब से जरूरी ऑप्टिक, कोलिमेटर, नाइट और थर्मल इमेजिंग स्कोप लगाए जा सकते हैं। इसका वजन 3.8 किग्राम है। यह बंदूक 500-800 मीटर तक फायर कर सकती है। वहीं एक मिनट में यह 700 राउंड गोली दाग सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here