
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। राहुल गांधी के अहमदाबाद दौरे पर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बजरंग दल कांग्रेस सांसद के लोकसभा में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज़ हैं। अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “जिस तरह से उन्होंने हमारा कार्यालय तोड़ा, उसी तरह हम उनकी सरकार तोड़ने जा रहे हैं। गुजरात कांग्रेस में कमियां है। पिछले चुनावों में हमनें भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ा। आप 30 साल बाद गुजरात में जीतने वाले हैं। मैं और मेरी बहन आपके साथ खड़े हैं।”
उन्होंने कहा, “भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी। शुरुआत आडवाणी जी ने की थी, रथयात्रा की थी। कहा जाता है नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अडानी-अंबानी जी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा।












