Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh स्पीकर संधवां ने यूके के आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले...

स्पीकर संधवां ने यूके के आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले 10 पंजाबियों को दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इंग्लैंड में आम चुनाव जीतने वाले 10 पंजाबियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस जीत से हाउस ऑफ कॉमन्स में सिखों और पंजाबियों की आवाज बुलंद होगी।

Advertisements

 आज यहां से जारी एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से बधाई संदेश देते हुए संधवां ने तनमनजीत सिंह ढेसी और अन्य की ओर से यू. के के आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बीते दिन आए नतीजों में लेबर पार्टी की भारी जीत से यू.के. पंजाबियों, विशेषकर सिखों को संसद में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। स्पीकर ने इन चुनावों में दर्ज जीत को पंजाबी समुदाय के लिए ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया और कहा कि सिख नेताओं की यह जीत एक गौरवपूर्ण और प्रतिष्ठित जीत है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश संसद के लिए पहली बार 10 सिख और पंजाबी सदस्यों, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं, का चुना जाना एक उदाहरण है।

 नवनिर्वाचित सांसदों से यू.के. के आम लोगों और पंजाबी समुदाय की चिंताओं के लिए लगातार प्रयास करने की उम्मीद करते हुए स. संधवां ने विजयी पंजाबियों की सफलता और इंग्लैंड की राजनीति में उल्लेखनीय नेतृत्व की भी कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here