
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिन्दोस्तान की मीटिंग ज़िला कचैहिरी होशियारपुर में हुई। जिसमें विशेष तौर पर आजकल चल रहे पंजाब में आतंकी माहौल के विषय पर चर्चा की गई। जिसमें पिछले दिनों दिन-दिहाड़े सरेआम सोची समझी साजिश के तहत शिवसेना नेता संदीप गौरा पर कातिलाना हमला हुआ। यहां तक कि पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त इनका अंगरक्षक भी सहायता करने व बचाने में असफल रहा। जिससे ज़ाहिर है कि पंजाब सरकार हिन्दु नेताओं की रक्षा, सुरक्षा करने में नाकाम रही है।

मीटिंग में केन्द्र सरकार व गृह मंत्रालय से देशव्यापी हिन्दु नेताओं की सुरक्षा देने की मांग को उठाया व पंजाब में अमन व शांति बरकरार रखने के लिये राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप कुमार ने विशेष तौर पर कहा कि इस प्रकार के हमले में डी.जी.पी. पंजाब को हस्ताक्षेप कर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने चाहिये व हिन्दु नेताओं पर हो रही धक्केशाही पर लगाम लगाई जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान जे.के.चगरां, मंजीत सिंह, एडवोकेट संदीप राजपूत, एडवोकेट कुलवीर सिंह, रितेष नागर उपस्थित थे।












