Tuesday, October 13, 2026
Home National उपचुनाव में NDA को बड़ा झटका, संजय सिंह बोले- जनता कोरे वादे...

उपचुनाव में NDA को बड़ा झटका, संजय सिंह बोले- जनता कोरे वादे और झूठ से परेशान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव में NDA को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। जानकारी मुताबिक 13 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, जबकि 1 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं, एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली है। जबकि बाकी 9 सीटों में से 7 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं 2 पर NDA को बढ़त है ।

Advertisements

इन नतीजों के बाद आप सांसद संजय सिंह का ब़ड़ा ब्यान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता हमारे साथ है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन की जीत हो रही है, इसलिए बीजेपी को समझना चाहिए कि जनता कोरे वादे और झूठ से परेशान है। आज देश में नौजवान परेशान है. अग्निवीर जैसी योजना को बंद करने की जरूरत है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here