Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की बढ़ाई ताकत

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की बढ़ाई ताकत

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर का बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ताकत बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 55 में संशोधन किया है। इसके बाद अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार उपराज्यपाल के पास होगा।

Advertisements

इसमें LG को अधिक शक्ति प्रदान करने वाले नियम जोड़े गए हैं। अधिनियम में दो धाराएं नई शामिल की गई है। 42A- डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, जस्टिस एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स विभागों में वकील-एडवोकेट जनरल और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मुख्य सचिव और सीएम के जरिए उपराज्यपाल के समक्ष पेश किया जाएगा। 42B-अभियोजन स्वीकृति देने या अस्वीकार करने या अपील दायर करने के संबंध में कोई भी प्रस्ताव विधि विभाग द्वारा मुख्य सचिव के माध्यम से उपराज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here