Friday, October 23, 2026
Home Himachal अनुराग के प्रयासों से हुई भाजपा प्रत्याशी आशीष की जीत: विनोद ठाकुर

अनुराग के प्रयासों से हुई भाजपा प्रत्याशी आशीष की जीत: विनोद ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से और हमीरपुर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा चुनाव जीत गए हैं । आशीष शर्मा की जीत के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह जिला में हार गए हैं। यह बात जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने आशीष शर्मा की जीत के बाद प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं विनोद ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर के प्रभार क्षेत्र की हमीरपुर सीट बीजेपी ने जीती ली है भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विशेष रूप से इस सीट पर  अनुराग सिंह ठाकुर को ज़िम्मेदारी दे रखी थी। जिस पर वह खरा उतरे हैं और हमीरपुर सदर की सीट भाजपा के खाते में आई है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। 

Advertisements

हमीरपुर जिला को अपना गृह क्षेत्र बोलते हैं लेकिन आज उन्हें अपने क्षेत्र में ही हार का सामना करना पड़ा है सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान हमीरपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी और खुलकर कहा था कि प्रदेश की यह सरकार झूठ बोलने वाली है झूठे वादे करने वाली है डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में इस सरकार ने मात्र झूठ बोला है और हमीरपुर जिला की जनता को ठगा है यही कारण है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाकर मुख्यमंत्री के उस घमंड का भी चकनाचूर किया है जिसमे वह अक्सर यह कहते थे कि हमीरपुर जिला उनका ग्रह क्षेत्र है हमीरपुर जिले का अगर विकास किसी ने किया है तो यह भाजपा के कार्यकाल में हुआ है पहले भी हुआ था और आगे भी होगा ।

हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज करने के साथ ही हिमाचल के हमीरपुर ज़िले में धूमल परिवार का दबदबा क़ायम रहा है तीनों सीटों पर सिर्फ़ अनुराग ठाकुर के जिम्मेवाली हमीरपुर सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है। 

अब तक जिला हमीरपुर में हुए तीनों उपचुनाव में भाजपा ने बड़सर के बाद हमीरपुर क़ो जीतकर सांसद अनुराग ठाकुर के राजनैतिक कद क़ो बढ़ाया है।  प्रो धूमल के प्रभावी क्षेत्र ओल्ड बमसन व मेवा ने भाजपा प्रत्याशी और हमीरपुर की साख को बचाने का कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here