Friday, October 23, 2026
Home Himachal हमीरपुर, बिलासपुर व धर्मपुर से भाजपायी, कांग्रेस में शामिल होने के लिए...

हमीरपुर, बिलासपुर व धर्मपुर से भाजपायी, कांग्रेस में शामिल होने के लिए शिमला रवाना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को एक बड़े पदाधिकारी सहित करीब दो दर्जन भाजपायी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पुख्ता सूचना के मुताबिक कांग्रेस में शामिल होने के लिए टीम शिमला रवाना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार भाजपा के बड़े पदाधिकारी का तालुक्क हमीरपुर जिला से है। इसके अलावा बिलासपुर व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ भाजपायी भी आज कांग्रेस में शामिल होने के लिए शिमला का रूख कर चुके हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक भाजपा की यह टीम कांग्रेस में शामिल हो जाएगी।

Advertisements

काबिलेगौर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु की कार्यप्रणाली से रूष्ट होकर कई लोग विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हो गये थे। सुक्खु के सताए इन लोगों ने भाजपा में आकर ताबड़ तोड़ हमले कर सुक्खु की परेशनियां बढ़ा दी थी। अब सुक्खु के हटते ही समीकरण बदले हैं। यह भाजपायी घर वापिसी कर नए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का हाथ मजबूत करेंगे।

लोकसभा चुनावों से पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापिसी करने वालों की तादाद बढ़ सकती है। पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियं व कांग्रेस से उनकी बढ़ती नजदीकियां भी इन दिनों खासी चर्चा में है। आज के एपिसोड के बाद सुरेश चंदेल पर भी कांग्रेस की खास नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here