Wednesday, October 21, 2026
Home Latest यूरिन और पसीने को पानी में बदलेगा स्पेससूट, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हल...

यूरिन और पसीने को पानी में बदलेगा स्पेससूट, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हल की अंतरिक्ष यात्रियों की समस्या   

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे स्पेससूट का प्रोटोटाइप बनाया है, जिससे अंतरिक्ष यात्री यात्रा के दौरान अपने स्वयं के यूरिन और पसीने को पानी में बदलकर पीने योग्य बना सकेंगे। इस बात पर विश्वास करना काफी कठिन है, लेकिन यही सच है। इंडियन-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बूच विल्मोर कई दिनों से स्पेस में फंसे हुए हैं। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री NASA-Boeing Starliner टेस्ट क्रू फ्लाइट मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं। यह मिशन केवल एक हफ्ते का था, लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से मिशन लंबा खिंच गया। इन दोनों की वापसी का अभी तक कोई खबर नहीं है। 

Advertisements

अंतरिक्ष में सैर करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेससूट के अंदर ही शौच करना पड़ता है। यह सूट पहनने वाले के लिए न केवल परेशान करने वाला और सेहत के लिए खतरनाक है। जिसके कारण उन्होंने इस समस्या का समाधान किया। ब्लॉकबस्टर  ड्यून फ्रैंचाइजी में दिखाए गए पूरे शरीर के ‘स्टिलसूट’ हो सकते हैं, जो पसीने और पेशाब के जरिए वेस्ट होने वाले पानी को सोखकर साफ करते हैं और उसे पीने लायक पानी में रिसाइकिल करते हैं। वेइल कॉर्नेल मेडिसिन और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की रिसर्च स्टाफ मेंबर और स्टडी की फर्स्ट ऑथर सोफिया एटलिन ने कहा कि इस डिजाइन में एक वैक्यूम-बेस्ड बाहरी कैथेटर शामिल है जो एक कंबाइंड फॉरवर्ड-रिवर्स ऑस्मोसिस यूनिट की तरफ जाता है, जो अंतरिक्ष यात्री की भलाई के लिए कई सेफ्टी मैकेनिज्म के साथ लगातार पीने लायक पानी सप्लाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here