Saturday, October 17, 2026
Home Latest सीएम केजरीवाल का 8.5 किलो घटा वजन, शुगर लेवल चला गया 50...

सीएम केजरीवाल का 8.5 किलो घटा वजन, शुगर लेवल चला गया 50 से नीचे, संजय सिंह का दावा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के सांसद सदस्य संजय सिंह ने एक प्रैस कांफ्रेंस करके एक बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल की जिंदगी से खेल रही है। उन्होंने सीएम केजरीवाल की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसना वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका शुगर लेवल 50 से नीचे चला गया है, अगर शुगर लेवल सोते समय कम हो गया तो कोई भी व्यक्ति कोमा में जा सकता है।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि कौन-सा डॉक्टर रात की ड्यूटी जेल के अंदर करता है। मैं खुद जेल के अंदर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आप घंटी बजाते रहिए लेकिन कोई नहीं आता है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि सीएम केजरीवाल के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है? उनका कहना है कि यह वजन घटना किसी गंभीर बीमारी का संकेत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का परिवार, आप और उनके शुभचिंतक जेल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here