
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में मालगाड़ी के आगे लेटकर एक रिटायर्ड जेई जोगिंदर पाल ने कुछ फाइनेंसरों से तंग आकर आत्महत्या कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पाए गए कांग्रेस के नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी मुताबक यह घटना जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जोगिंदर के बेटे के बयान दर्ज किए थे।











