Thursday, October 22, 2026
Home International अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार,...

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पेशे से हैं इंजीनियर

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। हाल ही में अनंत अंबानी के बेटे की हो रही शादी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपित शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अंबानी के घर बम होने की धमकी दी थी।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आरोपी गुजरात का रहने वाला है और पेशे से वह एक इंजीनियर  है। आरोपी की पहचान विरल शाह के रूप में हुई है। वह वडोदरा का निवासी है। बता दें कि  सोशल मीडिया पर यह पोस्ट FFSFIR नाम के यूजर ने किया था। इस पोस्ट में उसने लिखा था कि अगर अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम विस्फोट हो जाए, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था उलट जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here