Saturday, October 24, 2026
Home Latest दिवंगत नेता सुधीर सूरी के दोनों बेटे गिरफ्तार, कारोबारी से रंगदारी मांगने...

दिवंगत नेता सुधीर सूरी के दोनों बेटे गिरफ्तार, कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों पारस सूरी और मानक सूरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सुधीर सूरी की खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  26 जून को आरोपियों ने दीप कॉम्प्लेक्स स्थित कारोबारी की दुकान में घुसकर चार लैपटॉप और 30 मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दी थी। फिलहाल थाना सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

सीपी रणजीत सिंह, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू निवासी कमलकांत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसकी कोर्ट रोड स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में दुकान है। दोनों आरोपियों ने उसे उसकी दुकान के अंदर फर्जी पते पर सिम बेचने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर आए और वहां रखे चार लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद 6 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि उन्होंने उसके पंद्रह लाख रुपये अपने खाते में लिख लिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here