
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सैंटर पर पुलिस द्वारा रेड मारने की खबर मिली है। रेड पड़ने पर 2 लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक बने होटल की चौथी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है।

रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम होटल में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की। जब वह भाग नहीं पाई तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों व डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को इसकी जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती युवतियों से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद की पहचान बताने से इनकार कर दिया।












