Tuesday, October 13, 2026
Home Crime निगम कर्मी से मारपीट मामले में बिन्नी हांडा और पुनित हांडा पर...

निगम कर्मी से मारपीट मामले में बिन्नी हांडा और पुनित हांडा पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने पिछले कल सराजां चौंक के समीप गली में पानी में कार्बन आने की शिकायत दूर करने गए निगम कर्मचारी करनवीर सिंह के साथ मारपीट मामले में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में बिन्नी हांडा एवं पुनीत हांडा दोनों निवासी होशियारपुर के खिलाफ 115(2), 132, 221, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements

दूसरी तरफ सफाई मजदूर फैडरेशन ने प्रधान राजा हंस एवं कमल भट्टी की अगुवाई में नगर निगम में धरना दिया और पीड़ित करणवीर सिंह के लिए इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा जाता तो फैडरेशन की तरफ से संघर्ष शुरु कर दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि पिछले कल होशियारपुर शहर के चौक सराजां के समीप पानी में कार्बन आने की शिकायत दूर करने गए निगम कर्मी के साथ
दो युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही निगम निगम के ट्यूबवैल आपरेटर एवं पानी और सीवरेज से जुड़ी ब्रांचों के कर्मी घटनास्थल पर इकट्ठा होना शुरु हो गए थे तथा उन्होंने हमलावरों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए काम ठप कर दिया था।

इस दौरान मारपीट का शिकार हुए निगम कर्मचारी करनवीर सिंह ने बताया था कि वह पानी की कंप्लेंट दूर करने आए थे तथा जैसे ही उन्होंने बाल खोला तो पाइम में जमा कार्बन उछल कर दुकान के अंदर चला गया। इस पर दुकानदार उसे गालियां देने लगा और उसने दुकान के भीतर से खंडे की तरह दिखने वाला हथियार निकाला और उसे पीटना शुरु कर दिया था।

इसी बीच एक और युवक वहां आ गया और उनसे बचने के लिए वह वहां से भागा, परन्तु हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और नीचे गिरा कर बुरी तरह से पीटा। जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलने पर वाटर सप्लाई के इंचार्ज हरी हर, सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान राजा हंस, कमल भट्टी सहित बड़ी संख्या में कर्चचारी पहुंच गए थे और उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि उन्होंने इलाके की पानी की सप्लाई बंद कर दी थी तथा अगर आरोपियों पर कार्यवाही न हुई तो सूवरेज भी बंद कर दिए जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here