
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात से एक समाचार प्राप्त हुआ है। जहां भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ के एक अधिकारी और एक जवान की भीषण गर्मी के कारण मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताय़ा जा रहा है कि सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयालराम को तापघात हुआ था तथा उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। विश्वदेव बीएसएफ की 59वीं बटालियन से थे। जानकारी मुताबक बीएसएफ के दोनों कर्मी ‘जीरो लाइन’ (दोनों देशों की सीमा के ठीक बीच का स्थान) पर गश्त कर रहे थे, तभी वे अचानक बेसुध होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल लिजाया गया, पर दोनों ने दम तोड़ दिया।













