Saturday, October 24, 2026
Home Latest कोयल खेड़ा में लोगों को डेंगू के प्रति किया जागरूक

कोयल खेड़ा में लोगों को डेंगू के प्रति किया जागरूक

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन फाजिल्का डा. चन्द्र शेखर के दिशा निर्देशानुसार तथा जिला महामारी विशेषज्ञ डा. सुनीता व सीएचसी खुईखेड़ा के सीनीयर मेडिकल अफसर डा. विकास गांधी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत आज सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते गांव कोयल खेड़ा में जागरूकता कैंप लगाया गया। इस मौके पर हेल्थ वर्कर जगदीश कुमार ने लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू से बचने के लिए अपने घरों के आसपास व घरों में रखे खाली बर्तनों में साफ पानी अधिक दिनों तक जमां न रहने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर गंदे नहीं बल्कि साफ पानी पर पनपता है और दिन के समय काटता है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सिर दर्द व तेज बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर डॉक्टर को दिखाए। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन गावों में घर-घर जाकर उनके फ्रिज की ट्रे, गमलों आदि में खड़े पानी की जांच की जा रही है ताकि डेंगू के लारवे को वही पर ही नष्ट किया जा सके। विभाग द्वारा सप्ताह के हरेक शुक्रवार को ड्राई डे भी मनाया जाता है। इस दिन घरों में रखे कूलरों, गमलों व फ्रिजों की ट्रे को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें, ऐसी सावधानियां बरतकर ही हम डेंगू से बच सकते हैं। इस मौके पर हेल्थ वर्कर जगदीश कुमार, सीएचओ मधु बाला, एएनएम ममता रानी, समूह आशा वर्कर परमजीत कौर, सीमा रानी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here