Wednesday, October 7, 2026
Home Latest सीजेएम द्वारा कोर्ट परिसर में किया गया पौधारोपण

सीजेएम द्वारा कोर्ट परिसर में किया गया पौधारोपण

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट के सचिव कम सीजेएम रुपिंदर सिंह द्वारा कोर्ट कंपलेक्स मलिकपुर में पौधरोपण किया। इस मौके पर जज साहब द्वारा विभिन्न परिजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर सीजेएम रपिंदर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हमारा वातावरण दूषित हो रहा है, धरती का जलस्तर नीचे जा रहा है उसे देखते हुए हर प्राणी का कर्तव्य बनता है कि वह कम से कम इस बरसात के मौसम में एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करें ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

Advertisements

इस मौके पर पलविंदर कौर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मोड़ना शर्मा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, आनंद पुरी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, संजय कुमार सीनियर सहायक, भारती, सुनील, अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here