Saturday, October 24, 2026
Home Latest बांग्लादेश में बदमाशों ने 4 मंदिरों की तोड़फोड़, महिलाओं का किया जा...

बांग्लादेश में बदमाशों ने 4 मंदिरों की तोड़फोड़, महिलाओं का किया जा रहा अपहरण

बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में बदमाशों ने कई हमले किए और 4 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि ठाकुरगांव के बलियादंगी उपजिला में हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा कि अज्ञात लोगों ने रात में हमला किया और 14 मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया। बांग्लादेश में कई महीनों से लगातार हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। उपजिला पूजा समारोह परिषद के महासचिव बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियां मंदिर में ही नष्ट हो गईं, जबकि अन्य मंदिर परिसर के पास एक तालाब में मिलीं। उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन हम चाहते हैं कि वे जल्द पकड़े जाएं।

Advertisements

हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा अंतर-धार्मिक सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि “इससे पहले ऐसी कोई जघन्य घटना नहीं हुई थी, जिससे मुस्लिम समुदाय का कोई लेना-देना नहीं था।” हमारे (हिन्दुओं) साथ कोई विवाद नहीं है। कई लोग हमला कर सकते हैं। इससे पहले भी हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा चुका है। इसके अलावा हिंदुओं पर भी हमले हो रहे हैं। समर चटर्जी ने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here