Saturday, October 17, 2026
Home Latest जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान कैम्प

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान कैम्प

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला रेड क्रॉस सोसायटी जालंधर द्वारा स्थानीय रेड क्रॉस भवन में रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान कैम्प का उद्घाटन सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह ने किया तथा सहायक कमिश्नर जालंधर रोहित जिंदल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। नवदीप सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की सराहना की तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कैम्प में शहर के गैर सरकारी संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Advertisements

रेड क्रॉस जालंधर शाखा सचिव मनजिंदर सिंह ने अतिथियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और आम जनता और गैर सरकारी संगठनों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान कैम्प के आयोजन में रेड क्रॉस के समस्त स्टाफ ने समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न एन.जी.ओ. के प्रधान डा. सुरिंदर सैनी, विकास कपूर, सुरिंदर मोहन सिंह, एस.पी. सिंह, लखनपाल, प्रमोद हंस, सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, सुरजीत लाल, प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here