
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के मोहल्ला रेलवे मंडी में एक घर की ऊपरी मंजिल में खाना बनाते समय सिलेंडर की पाइप को आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाकर लोगों को राहत प्रदान की और आग को बढ़ने से रोका।

ब्लैकडाउन के चलते चारों तरफ अंधेरा होने के कारण लोग घबरा गए। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने चंद मिनटों में आग पर काबू पाकर राहत प्रदान की, जिसके लिए मोहल्ला निवासियों ने टीम का आभार व्यक्त किया।












