Monday, October 26, 2026
Home Punjab नेत्रदानियों की याद में हरियाली तीज के दिन लगाए पौधे

नेत्रदानियों की याद में हरियाली तीज के दिन लगाए पौधे

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः ध्रुव नारंग। नैना जीवन ज्योति क्लब रूपनगर ने रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल की टीम के सहयोग से नेत्र दानियों (जो नेत्रदान कर चुके हैं) की याद में यूथ हॉस्टल के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस मुहिम के तहत यूथ हॉस्टल के प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर एडवोकेट कुलतार सिंह, अजमेर सिंह, ध्रुव नारंग, अतिंदरपाल सिंह, वीरेंद्र व्यास, पंकज गुप्ता, शिव कुमार सैनी, दिनेश वर्मा तथा भूपेश कुमार मुख्य तौर पर मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here