Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी की वार्षिक यात्रा का पहला जत्था राजौरी पहुंचने...

बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी की वार्षिक यात्रा का पहला जत्था राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी जी की वार्षिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर राज गुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने विशेष पूजार्चना कर आधार शिविर का निरीक्षण किया और उपरांत ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने जमकर भारत माता व भोले के जयघोष लगाए और ढोल नगाड़ा कर नाचगाना किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर जिला आयुक्त (डीसी) राजौरी ओम प्रकाश भगत , राजौरी एसएसपी रणदीप कुमार, एडीसी राजीव खजुरिया अन्य सेना, राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ, बीएसएफ अधिकारी-जवान व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे।

Advertisements

यात्रा के पहले जत्थे में पंजीकृत 651 यात्री शामिल थे जिनमें 562 पुरुष, 86 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल है। यात्रा में पंजीकृत एक टेंपो , 13 बस में सवार होकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर को आधार शिविर राजौरी पहुंचे यहां पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर जलपान करने के बाद यात्री दो बजे के करीब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गए। रात को यह यात्री पुंछ में विश्राम करेंगे और अगली सुबह यात्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के उपरांत वापस रिवानगी करेंगे। स्थानीय यात्रा को मिला कर यात्रा 12 सौ से पार बताई गई।


वहीं महामंडलेश्वर 1008 राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज आधार शिविर राजौरी में पहुंच पूजाअर्चना की और ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर स्वामी जी ने कहा कि यात्रियों के लिए काफी बेहतर प्रबंध किए गए है। डीसी राजौरी और प्रबंधक कमेटी सदस्यों का धन्यवाद किया। स्वामी जी ने कहा कि पहले देशभर में जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर उल्टा पुलटा प्रचार कर भक्तों को डराया गया लेकिन यात्रा को बजरंग दल ने अपने बल पर यात्रा की शुरुआत की जो आज लाखों की संख्या में पहुँच गई है। विश्व हिंदू परिषद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन काफी बेहतर कार्य कर रहे है। लोग यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से आ रहे है। हर भक्तजन को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। जवान पहरे पर खड़े हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध उठाएंगे हैं श्रद्धालुओं बेफिक्र होकर यात्रा करें।


वहीं यात्रा का भींभर गली (बीजी) ब्रिगेड पहुंचने पर सेना ने भी स्वागत किया देर शाम यात्रियों के पुंछ पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। सुंदरबनी व नोशहरा टीसीपी के पास शिविर में भी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और यात्रियों को जलपान ग्रहण करवाया इसके बाद यात्री राजौरी के लिए रवाना हो गए।

प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों के साथ साथ सेना, सीआरपीएफ , बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग के साथ साथ आधार शिविर में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। सरकारी डॉक्टर व अग्निशमन विभाग व अन्य विभाग भी सेवा के लिए मौजूद थे।

अनिल भारद्वाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here