Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव सलेरन में तीज व रक्षाबंधन त्यौहार पर...

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव सलेरन में तीज व रक्षाबंधन त्यौहार पर आयोजित समागम में की शिरकत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने गांव सलेरन में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजिक तीज व रक्षा बंधन त्यौहार पर आयोजित समागम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गांव की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। गांव की बच्चियों ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री को राखी भी बांधी। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें गांव की बच्चियों ने तीज और रक्षा बंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए गीत, नृत्य और लोककला के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक साफ दिखाई दी, जिसमें लड़कियों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में रंग-बिरंगे प्रदर्शन किए। उनके उत्साह और निपुणता ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है। यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि गांव की बच्चियां इस धरोहर को आगे बढ़ा रही हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में जो समर्पण और उत्साह दिखा, वह प्रशंसनीय है।

Advertisements

ब्रम शंकर जिंपा ने गांव की महिलाओं और बच्चियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने तीज और रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये त्योहार नारी सशक्तिकरण और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चियों के विकास के लिए वचनबद्ध है और उनकी सुरक्षा और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने तीज और रक्षा बंधन के इस आयोजन की सफलता के लिए ग्राम पंचायत सलेरन को बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार गांवों के विकास और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर सरपंच नवजिंदर सिंह बेदी, पंच शिवदयाल, पंच कुलदीप, पंच कश्मीर, पंच रेशम, पूर्व सरपंच रामधन, सरपंच चौहाल जसवंत, नबंरदार सतपाल के अलावा मंदीप, संदीप, सोनम, वर्षा, जाह्ववी, गुरनूर, ईशिका, अनन्या, सिमरन, सोनम, दीपिका, दीया, अमन, प्रीया, हरमन, ईशू, सुखलीन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here