
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल की हलके के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों के चलते लोग उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी एवं उनका हाथ पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गांव घुक्करवाल के दर्जनों अकाली-भाजपा और बसपा नेता अपने परिवारों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान सरपंच निर्मल कौर, रविंदर कुमार, राकेश कुमार, भूषण देव मेहता, रत्न चंद, शाम लाल, परमजीत सिंह, वरिंदर सिंह, मेजर सिंह, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, महिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, हरनेक सिंह, कपिल देव, जसपाल, हरविंदर सिंह, मनरुप आदि परिवार सहित कांग्रेस और डा. राज के साथ जुड़े है । कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विधायक डा. राज ने कहा कि उन्हें पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा।

डा. राज ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए पहले दिन से ही जन भलाई योजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश खुशहाल हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने कोरोना काल के कारण विकास कार्य रुकने नहीं दिए थे तथा मौजूदा समय में भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी हैं। डा. राज ने कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों को प्रेरणा दी कि वह कांग्रेस की मजबूती के साथ-साथ गांव की भलाई एवं विकास में भी अपना बहुमूल्य योगदान डालें। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल परिवारों एवं गांव निवासियों ने डा. राज का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था कोशिश के को-चेयरमैन डा. जतिंदर कुमार ,जिला परिषध गगनदीप, संत पवन कुमार सरपंच ताजेवाल, मेजर सिंह पूर्व नसरां सरपंच, सोहन सिंह पूर्व सरपंच नसरां, डा. राम लाल, डा. दविंदर सिंह, जीवन, रणवीर सिंह जंडोली, जीवन बठीयां ब्राह्मणा आदि मौजूद थे।












