Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के 4 स्काउट्स और 2 गाइड्स...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के 4 स्काउट्स और 2 गाइड्स ने हासिल किया राज्य पुरस्कार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्काउटिंग एक ऐसा आंदोलन है जो युवाओं में अनुशासन, सेवा, और नेतृत्व के गुण विकसित करता है। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे आत्मनिर्भरता, टीमवर्क, और समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उनको समय समय पर दिया जाने वाला प्रशिक्षण उनको राष्ट्रपति पुरस्कार तक लेकर जाता है और उसके लिए स्काउट गाइड को जिला स्तर पर तृतीय सोपान और फिर राज्य पुरस्कार के लिए लगातार काम करना होता है राज्य पुरस्कार (राज्य स्तर का सबसे बड़ा सम्मान) उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने स्काउटिंग और गाइडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह पुरस्कार उनके अनुशासन, सेवा, और नेतृत्व क्षमता के अद्वितीय उदाहरण को मान्यता देता है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के लिए गर्व के क्षण आये हैं, जब इस विद्यालय के 4 स्काउट्स( सूर्य जसवाल, अनमोल, गुलशन और अंशुल) और 2 गाइड्स (रूचि एवं दीपाली) ने राज्य पुरस्कार प्राप्त किया है।

Advertisements

स्काउटिंग और गाइडिंग में यह पुरस्कार प्राप्त करना न केवल इन छात्रों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन, और समर्पण के चलते हासिल किया है। इस सफलता के पीछे उनके शिक्षक एवं मार्गदर्शक स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कप्तान कुसुम लता और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार छात्रों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ाएगा बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए भी प्रेरित करेगा। उन्होंने दूसरे बच्चों से भी उनकी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेने का आह्वान किया इस अवसर पर स्काउट मास्टर मनोज कुमार और गाइड कप्तान कविता देवी के साथ सुरेश, संजीव, संजय, लीना, प्रोमिला, सुनीता, तनु, कृष्ण, राजेश सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here