
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना सोलन के अंतर्गत रेवा वाटरफॉल में नहाने गए दिल्ली के एक छात्र के पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो जाने का दुखदायी मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबक नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 13 छात्रों का ग्रुप हैरिटेज पार्क अश्विनी खड्ड व रेवा वाटर फॉल घूमने आया था।

ये सभी छात्र रेवा वाटरफॉल में नहाने के लिए कपड़े उतार रहे थे तो उस समय अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरा जोकि नीचे खड़े छात्र अक्षत देव के सिर पर जाकर लगा। जिसके बाद उसके सिर से काफी खून बहा। उसे तुरंत ही अस्पताल लिजाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












