Saturday, October 24, 2026
Home Latest गलती से Mistake हो गई! लाठीचार्ज दौरान पुलिस ने पीटा SDM

गलती से Mistake हो गई! लाठीचार्ज दौरान पुलिस ने पीटा SDM

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिला। पुलिस ने पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसी दौरान पटना सदर के एसडीएम श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर को उनके ही सिपाही ने लाठी से पीट दिया। यह सारा नजारा कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गया। हालांकि सिपाही की इस गलती को दूसरे सिपाहियों ने देख लिया और उसे और लाठी मारने से रोका गया। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

Advertisements

इस दौरान बंद समर्थकों को अराजक स्थिति पैदा न करने की बार-बार चेतावनी भी दी जा रही थी। लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। इसी दौरान लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस द्वारा जब लाठीचार्ज किया गया तब बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे से एसपी वर्मा रोड की ओर भागने लगे। वहां पटना सदर के एसडीएम डीजे ठेला के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आये एक सिपाही ने एसडीएम को लाठी मार दी। जिसे दूसरे सिपाही ने देख लिया और उसे रोका। उसने अपनी गलती के लिए एसडीएम से माफी मांगी। इस घटना को मौके पर मौजूद पत्रकारों ने कैमरे में कैद कर लिया। बंद दौरान भीड़ ने जोरदार हंगामा किया और जमकर बबाल काटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here