Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal हमीरपुर जिला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी लाइटों से सज गए कान्हा के झूले

हमीरपुर जिला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी लाइटों से सज गए कान्हा के झूले

oplus_1024

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कृष्ण जन्माष्टमी आज सोमवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। विभिन्न मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं और सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में कान्हा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। हमीरपुर जिला के बारी मंदिर टोणी देवी, पंजोत, आवाहदेवी, ऊहल, उटपुर, सुजानपुर, बड़सर, मेहरे,  नादौन, बस्सी भोरंज, जाहू इत्यादि क्षेत्रों में  भगवान कृष्ण के जन्म पर भजन कीर्तन के विशेष कार्यक्रम आयोजित  लिए गए हैं। 

Advertisements

रात्रि पूजन के लिए भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है। बड़े मंदिरों को चौबीस घंटे खुला रख पूजा अर्चना का दौर चला हुआ है। बारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में 27 अगस्त को भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here