
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में चार युवक गंडक नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि नवलेश कुमार की माता का निधन हो गया था और दसकर्म के अवसर पर परिवार के लोग मुंजा गांव में गंडक नदी के घाट पर मुंडन कराने के लिए पहुंचे हुए थे, मुंडन कराने के बाद गंडक नदी में नहाने के दौरान सुजीत नदी में डूबने लगा, उसको बचाने के लिए सुमित कुमार, निखिल कुमार और संजीव कुमार ने नदी में शलाग लगा दी और वो तीनों भी गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरो की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।












