
अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। अबोहर आलमगढ़ बाईपास के नजदीक एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक रामपुरा फूल से श्रीगंगानगर जा रहा था, आचानक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक सड़क पर पलट गया।
Advertisements

हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील में फंस गया और उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ।












