धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए स्कूली बच्चों ने जगाई जागरुकता की अलख

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिले को पराली जलाने से मुक्त करने के उद्देश्य से जिले के देहाती क्षेत्रों के सरकारी एलीमेंट्री, मिडिल, हाई व सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने किसानों में जागरु कता की अलख जगाने के लिए चेतना रैली निकाली। बच्चों ने पराली न जलाने के लिए तख्तियों पर स्लोगन लिख कर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चे जहां से भी गुजरे उन्होंने पराली न जलाने का संदेश देते हुए लोगों को अच्छे स्वास्थ्य व अच्छे पर्यावरण का संदेश दिया।

Advertisements

– जिले के सरकारी एलीमेंट्री, हाई व सेकेंडरी स्कूलों ने निकाली जागरुकता रैली

जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बच्चों की ओर से धान की पराली न जलाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज जिले के हजारों विद्यार्थियों ने किसानों को जागरुक करने का जो प्रयास किया है उसका नि:संदेह सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर सेे निकाली इस रैली में विद्यार्थी सबसे कारगर व उपयोगी माध्यम साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनमें से बहुत के परिवारों का पेशा कृषि है। उन्होंने कहा कि इस दौैरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नवबंर माह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के आगमन वाला होने के कारण, हमें अपने आस -पास गुरु साहिब के पवन, पानी व धरती को साफ रखने के दिए संदेश को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जागरु कता फैलानी चाहिए।

-विद्यार्थियों के इस प्रयास के आएंगे सार्थक परिणाम: डिप्टी कमिश्नर

जिलाधीश ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों को धान की पराली जलाने के बुरे प्रभावों के बारे में परिचित करवाने के लिए सूचना, शिक्षा व संचार के बारे में गतिविधियां भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रशिक्षण देने साथ-साथ फसल के अवशेषों को खेतों में ही प्रबंधन करना है। उन्होंने किसानों को पराली न जला इसका खेत में उचित प्रबंधन करने की अपील की और कहा कि कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर दी जा रही खेती मशीनरी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि पराली जलाने के रुझान पर लगाम लगाई जा सके व लोगों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रदेश के वातावरण को भी बचाया जा सके।

ईशा कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों को आधुनिक खेती मशीनरी पर सब्सिडी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान धान की पराली के प्रबंधन के लिए कृषि फार्म मशीनरी बैंकों को किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा सुपर एस.एम.एस. कंबाइन पर लगाने के लिए भी किसानों को जागरु क किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की सुविधा देने के अलावा सुपर एस.एम.एस. पर सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here