
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। कपूरथला में इस्कॉन मंदिर की तरफ से शहर में भगवान् श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान इस्कॉन मंदिर कपूरथला के संचालक नीरज अग्रवाल जी ने बताया की जहाँ कार्यक्रम के दौरान शहर के कई गणमान्य जन उपस्तिथ थे, वहीं संस्था के सभी मेम्बरों ने इस उत्सव में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान इस्कॉन मंदिर बॉयज युथ फोरम के लड़को ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म लीला पर बहुत ही मनमोहक नाटक प्रस्तुत किआ। वहीं इस्कॉन मंदिर गर्ल्स युथ फॉर्म की लड़कीयो ने भी भगवान के सुन्दर भजनों पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में सदस्यों के द्वारा बहुत ही मधुर कीर्तन भी किया गया। नीरज अग्रवाल जी ने इस दौरान भगवान के जन्म की कथा भी की और कथा के बाद भगवान का पंच अमृत से बहुत ही सुन्दर अभिषेक किया गया।

अभिषेक सबसे पहले यजमान मनीष अरोरा जी के परिवार से करवाया गया। अभिषेक के बाद ठीक 12 बजे भगवान् की महाआरती की गई और आरती के उपरान्त सभी भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस उपलक्ष में पवन ग्रोवर, प्रभु , विशाल महाजन प्रभु , रमन शर्मा प्रभुजी, दीपक सलवान प्रभु, गुरू प्रभु, रसराज गदाधर प्रभु, हनुमान प्रिय प्रभु , कपिल अग्गरवाल प्रभु, कारन कद्द प्रभु, मनीष पटवाल प्रभू, अखिल कौरा प्रभु, गुरप्रीत घुन्नू प्रभु, मुनीष अरोड़ा प्रभु, अजय पासी प्रभु, जतिंदर गुप्ता प्रभु, कुलभूषण अग्गरवाल प्रभु, रविन्दर शर्मा प्रभु, नवीन प्रभु, शूरबीर प्रभु, अजय मल्होत्रा जी, दविंदर शुक्ला प्रभु, गुलशन प्रभु, बब्बलीश सीन प्रभु, निश्चिय कटोच प्रभु, निष्काम प्रभु, राहुल महाजन प्रभु, संजीव शर्मा प्रभु, संजीव वालिया प्रभु, स्पर्ष प्रभु, पारस प्रभु, अरविंद गुप्ता, राजिंदर, रविंदर सग्गर, पारूल शर्मा उपस्तिथ थे।












