Thursday, October 8, 2026
Home Himachal लंबलू पंचायत में प्रधान के खिलाफ शुरू हुई जांच, एसबीपीओ और पीआई...

लंबलू पंचायत में प्रधान के खिलाफ शुरू हुई जांच, एसबीपीओ और पीआई की कमेटी खंगाल रही रिकार्ड

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हमीरपुर (द स्टैलर न्य़ूज़), रजनीश शर्मा। बमसन विकास खंड की पंचायत लंबलू में उपप्रधान की कुर्सी कोर्ट रूम से हटाए जाने के विवाद तथा प्रधान पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच शुरू हो गई है। उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने उपायुक्त  हमीरपुर को 19 अगस्त को  एक नया प्रार्थना पत्र सौंप लंबलू पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमिताओं की जांच करने की मांग उठाई थी।   इस पर बमसन विकास खंड से एसबीपीओ रवि कुमार तथा पीआई  की जांच टीम मौके पर पहुंच गई है और रिकार्ड को खंगाला गया है। एसबीपीओ  रवि कुमार ने बताया कि उप प्रधान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट पूरी होने पर  डीआरडीए और जिला पंचायत अधिकारी  को सौंपी जाएगी।  वहीं पंचायत प्रधान केसी चौहान ने उप प्रधान द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पंचायत में सभी कार्य नियमों के अनुसार चले हुए हैं। 

Advertisements

उपप्रधान की  कुर्सी हटाने से शुरू हुआ विवाद

लंबलू पंचायत में कोर्ट रूम से उपप्रधान की कुर्सी हटाए जाने से शुरू हुआ विवाद उपायुक्त , बीडीओ और  जिला पंचायत  अधिकारी तक पहुंचा । इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने  28 जुलाई को डीसी को सौंपी शिकायत पर कार्यवाही न होने पर 19 अगस्त को नए आरोपों के साथ एक एप्लीकेशन और उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा दी। इसके बाद पंचायत कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल उप प्रधान और अन्य पंचायत सदस्यों के लिखित बयान जांच कमेटी के रिकार्ड में दर्ज हो चुके है। आवश्यक दस्तावेज  लेकर और बयान दर्ज  सारी रिपोर्ट आगामी कार्यवाही के लिए डीआरडीए और जिला पंचायत अधिकारी के पास भेजी जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here