
सीतापुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीतापुर जिले के महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के पास दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की ये सभी लोग ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे तो फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी दी और फिर उसने सामने से आ रही एक ओर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की एक कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई।

ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के आठ लोग जो सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे उनमें से 5 लोगों की मौत हो गई और 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगें को अस्पताल में दाखिल करवाया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल तालाब में गिरी हुई कार को निकालने की कोशिश की जा रही है।











