Monday, October 26, 2026
Home Himachal मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया...

मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला  के संजौली में मस्जिद  के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए। मौके पर धारा 163 तोड़ी गई है। मिली जानकारी मुताबक संजौली के आसपास भारी पुलिस बल लगाए गए थे। 11 बजे प्रदर्शन का समय तय किया गया था। लेकिन पुलिस ने किसी संजौली में दुकानें और अन्य लोगों को हटा दिया। हिंदू नेता कमल गौतम संजौली चौक पर पहुंचे थे।

Advertisements

लेकिन पुलिस ने उन्हें समर्थकों सहित डिटेन कर लिया। इसके बाद ढली की तरफ से पुलिस ने दोनों टनलों को बंद कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमने कहा था कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। हमें शांति से धरना देने की इजाजत मिलनी चाहिए थी। वहीं, वॉट्रर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है। इस संबंधी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है. पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here