
फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। कार्यकारी सिविल सर्जन फाजिल्का डा. एरिक के दिशा निर्देशानुसार व सीनियर मैडीकल अफसर डा. विकास गांधी के नेतृत्व में आज ब्लाँक सीएचसी खुईखेड़ा के विभिन्न सरकारी-प्राइवेट स्कूलों तथा शिक्षा संस्थानों में ड्राई डे मनाया गया। इस बारे जानकारी देते हुए एसएमओ डा. विकास गांधी ने बताया कि बारिश के दिनों डेंगू व मलेरिया के बचाव हेतू विभाग द्वारा प्रतिदिन लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को ड्राई डे ब्लाँक सीएचसी खुईखेड़ा के विभिन्न सरकारी-प्राइवेट स्कूलों तथा शिक्षा संस्थानों में ड्राई डे मनाया गया। इस दिन घरों व दफ्तरों में इस्ताल किए जाने वाले कुल्लरों व गमलों को एक दिन के लिए खाली रखा जाता है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल में तथा लोगों को घरों की छत्तों पर पड़े पुराने बर्तन, गमलों, दुकार के बाहर पुराने टायरों में भरे पानी को भी खाली किया जाता है।

आज ड्राई-डे मोके हेल्थ सुपरवाइजर लखविंद्र सिंह, रजिंदर सुथार, रविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, राजीव जसूजा की देखरेख में ब्लाक के सभी हेल्थ वर्कर्स द्वारा विभिन्न गावों के शिक्षा संस्थानों में खड़े पानी को साफ करवाया व कूलरों तथा गमलों को भी साफ करवाया। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल में भी कुल्लरों का पानी साफ करवाया व फ्रिज के पीछे की ट्रे इत्यादि को भी साफ करवाया। ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि इन दिनों बारिश होने के चलते गलियों व नलियों में पानी खड़ा हो जाता है तथा मच्छरों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है। इस लिए इन दिनों हम सब को सावधानी बरतनी चाहिए और अपने घरों में तथा आसपास पानी को इक्ठा ना होने दें।












