Thursday, October 22, 2026
Home National केन्द्रीय विद्यालय की 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता दूसरे चरण के चौथे दिन...

केन्द्रीय विद्यालय की 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता दूसरे चरण के चौथे दिन के रोमांचक दौर में पहुंची

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। एलपीयू कैंपस में शुक्रवार को 53वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता चौथे दिन रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। पाँच दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के देशभर की टीमों की भागीदारी देखी जा रही है। पूरा दिन खेल के मैदान उत्साही प्रतिभागियों से गुलजार रहे और शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए छात्र खिलाड़ियों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का जज्बा दिखाई दिया। हैंडबॉल और मुक्केबाजी  की समानांतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

 हैंडबॉल के  क्वार्टर फाइनल अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबलों में  में पटना ने रायपुर को 19-05 , हैदराबाद  हैदराबाद  ने आगरा को  21-04 , दिल्ली ने अहमदाबाद को 11-03 और देहरादून ने मुम्बई को 18-13  के अंतर से हराया और सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने में  सफल रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की क्वार्टर फाइनल स्पर्धाओं में जबलपुर बनाम देहरादून ,पटना बनाम रायपुर, लखनऊ बनाम गुरुग्राम तथा  भुवनेश्वर बनाम वाराणसी संभाग की टीम अपना स्थान सेमीफाइनल में बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई | दर्शकों को अत्यंत रोमांचक मैच देखने को मिले | इन मुकाबलों में   कठिन परिश्रम, सहयोग, सामंजस्य और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली  देहरादून,पटना, गुरुग्राम और वाराणसी  संभाग की टीमें सेमीफाइनल में अपना स्थान बना पाईं।

प्रतियोगिता के चौथे  दिन मुक्केबाजी  में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवाते हुए अगले चरण में अपना  स्थान बनाने का अथक प्रयास किया | आयोजकों ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 श्री करमबीर सिंह, प्राचार्य के.वी.  क्रमांक – एक पठानकोट कैंट ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के क्रीड़ा क्षेत्रों का  दौरा किया और सुनिश्चित किया कि एलपीयू के मैदानों में चल रही खेल की सभी प्रतियोगिताएं निर्विवाद और सुचारू रूप से चलें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here