
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आंगनबाड़ी केंद्र बारी में पोषण दिवस मनाया गया। पोषण दिवस की अध्यक्षता स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजकुमारी ने की। वहीं, इसमें उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता बृंदा, आशा कार्यकर्ता पूनम कुमारी व अन्य आई हुई महिलाओं को पोषण संबंधी व एनीमिया के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही हाथ धोने के तरीके भी बताए गए। इसमें मीनू कुमारी, लता, पूजा, नेहा, सविता, दीक्षा व अन्य मौजूद रहे। इस दिवस पर अपने-अपने घरों से महिलाएं व्यंजन मीठा, दलिया, खीर, पत्रोडे आदि बनाकर लाई थी।










