
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने पद की शपथ दिलाई। इस संबंध में नियुक्ति के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी हुई थी।

वह चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। रामचंद्र राव को मई 2023 में हिमाचल के चीफ जस्टिस बनाया गया था। 18 अक्टूबर को राजीव शकधर सेवानिवृत्त हो जायेंगे। इस हिसाब से उनका कार्यकाल एक माह से भी कम है।











