
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 558 हो गई है। मृतकों में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने बताया कि इस दौरान 1835 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

जिन्हें लेबनान के इर्द-गिर्द 54 अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने कहा है कि वह आज भी लेबनान में ‘आक्रामक कार्रवाई तेज करेगी’। दूसरी ओर, हिजबुल्लाह ने आज एक बयान में कहा है कि उसने हाइफा के दक्षिण में इजरायल के एलियाकिम सैन्य अड्डे पर फादी 2 मिसाइलों से बमबारी की।












