Sunday, October 25, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में अमूल्य भूमिका निभाएगी।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here