Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal चट्टान गिरने से कार खाई में गिरी, 6 की मौत

चट्टान गिरने से कार खाई में गिरी, 6 की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी मुताबक पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण एक कार साउआ पधरी के नजदीक लुढ़क कर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisements

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। उन्होंनें मौके पर पहुंचकर छह लोगों के शव को खाई से निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here