Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सरवत दा भला ट्रस्ट ने बेटी जसप्रीत को दिया कालेज फीस का...

सरवत दा भला ट्रस्ट ने बेटी जसप्रीत को दिया कालेज फीस का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ ) रिपोर्ट: राकेश भार्गव । सरवत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संस्थापक अध्यक्ष डा. एसपी सिंह औबराय के मार्गदर्शन में होशियारपुर ईकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी एवं उनकी टीम द्वारा बेटी जसप्रीत कौर सुपुत्री बलबीर सिंह को उसकी कालेज फीस का चैक ट्रस्ट के होशियारपुर कार्यालय में दिया गया।

Advertisements

जसप्रीत ने बताया कि उसके पिता जी एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। एक छोटी बहन है,जो अपनी पढ़ाई आगे कर रही है। ऐसे समय में ट्रस्ट द्वारा उसकी सहायता करने से उसका मनोबल और बढ़ गया है। सचिव अवतार सिंह ने बताया कि यह सारी वित्तीय सहायता डा एस पी सिंह औबराय जी अपनी निजी आय से करते हैं।

ट्रस्ट द्वारा होशियारपुर में 89 जरूरत मंद भाई बहनों को मासिक पैंशन दी जा रही है। डायलिसिस मशीनों पर बहुत ही कम रेट पर मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि रौशन ग्राउंड के पास गुरु द्वारा कलगीधर में क्लीनीकल लैब के साथ साथ डैंटल क्लीनिक भी बहुत ही सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं।इस मौके अन्य के अलावा सचिव अवतार सिंह, , प्रैस सचिव एवं कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव,  के साथ लिवासा ग्रुप से उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, मार्केटिंग मुख्य गगन वत्रा, एवं सुधीर ठाकुर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here