Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh कंगना के बयान वापस लेने पर सांसद मलविंदर कंग ने कहा, उनका...

कंगना के बयान वापस लेने पर सांसद मलविंदर कंग ने कहा, उनका दिमागी संतुलन सही नहीं, भाजपा नेतृत्व ध्यान दे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों को लेकर दिए गए बयान वापस लेने और माफी मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कंगना की मानसिक हालत ठीक नहीं है। भाजपा नेतृत्व उसपर ध्यान दे। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कंगना को इतने दिनों बाद पता चला कि वह भाजपा की सदस्य भी हैं। उन्हें यह नहीं पता कि सिर्फ एक पार्टी का सदस्य ही नहीं बल्कि भारत के सबसे बड़ा पंचायत संसद की सदस्य भी हैं। इससे उनकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस तरह होगी! कंग ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी यही कहते रहे हैं कि कंगना की दिमागी हालत सही नहीं है। इसलिए भाजपा को इसपर तुरंत विचार करना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कंगना भाजपा नेतृत्व के बगैर सहमति के ऐसे भड़काऊ बयान देती है। दरअसल भाजपा रणनीति के तहत ऐसे कुछ नेता रखे हुए है जिनका काम सिर्फ नफरती बयान देना है। उनके बयान समाज में तनाव पैदा करती है फिर बाद में भाजपा नेतृत्व दिखावे के लिए असहमति व्यक्त करते हैं। कंग ने कहा कि अगर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में किसानों के साथ हैं तो उन्हें तुरंत कंगना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here