Monday, October 26, 2026
Home Latest बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल

बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के बाईपास चौक में पनबस बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान ड्राइवर और कंडक्टर समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस जो मोगा जा रही थी और नकोदर-जालंधर बाईपास पर चौक में शाहकोट की ओर से आ रहे ट्रक और बस की भीषण टक्कर हो गई।

Advertisements

जानकारी मुताबिक भीषण हादसे में बस का अलगा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल यात्रियों, बस ड्राइवर, कंडक्टर और ट्रक ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here