
इंडोनेशिया (द स्टैलर न्यूज़)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अनधिकृत रूप से सोने का खनन कर रहे लोगों के मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक पश्चिम सुमात्रा प्रांत के सूदूर सोलोक जिले में स्वर्ण निकालने के लिए खुदाई कर रहे लोग भूस्खलन के कारण आस-पास के पहाड़ी इलाके से बहकर आए कीचड़ और अन्य तरह के मलबे में दब गए।

बता दे कि कम से कम 25 लोग अब भी दबे हुए हैं और बचाव कर्मियों ने तीन लोगों को बचा लिया है और तीनों घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। नागरी सुंगई अबू गांव के पास सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में तलाश करने के प्रयासों में भूस्खलन, बिजली गुल होने और दूरसंचार के अभाव के कारण बाधा उत्पन्न हो गई है। एजेंसी के प्रवक्ता इल्हाम वहाब ने कहा, ‘‘बर्बाद खनन क्षेत्र तक निकटतम बस्ती से चार घंटे पैदल चलकर ही पहुंचा जा सकता है।”












