
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के मुजफ्फर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर पानी में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार में बाढ़ का कहर मचा हुआ है. लोग घर की छतों पर, राहत कैंप तो कोई बाढ़ के पानी से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने बिहारवासियों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है।

इस कराण यह हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप कर रहा था और दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय वायुसेना ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर को बिहार के सीतामढी में बाढ़ रिलीफ ऑपरेशन के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 कर्मी सवार थे। हालांकि, इसमें किसी की जान-माल की हानी नहीं हुई है।












