
मानसा (द स्टैलर न्यूज़)। मानसा जिले के गांव खैरा खुर्द में पंचायती चुनाव के बीच निजी रंजिश के चलते आम आदमी पार्टी के वालंटियर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान राधे श्याम के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है एक पुलिस अधिकारी का रीडर हत्या में शामिल है। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने करीब 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।













